दक्षिण अफ्रीका: खदान के अंदर लिफ्ट गिरने से कई मजदूरों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खदान में लिफ्ट गिरने से 11 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 75 मजदूरों के घायल होने की खबर है।

0

दक्षिण अफ्रीका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहाँ के एक खदान के अंदर 11 मजदूरों की मौत लिफ्ट गिरने से हुई है। जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खदान में लिफ्ट गिरने से 11 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 75 मजदूरों के घायल होने की खबर है।

दक्षिण अफ्रीकी में प्लेटिनम की एक खदान में मजदूरों को नीचे उतारने के दौरान एक लिफ्ट अचानक से गिर गई। इससे 11 लोगों की मृत्यु हो गई। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। खदान संचालक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना उत्तरी शहर रस्टनबर्ग की एक खदान में सोमवार शाम को घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंपाला प्लेटिनम होल्डिंग्स (इम्प्लांट्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निको मुलर ने एक बयान में कहा कि यह उनकी कंपनी के इतिहास का सबसे भयावह दिन है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here