बीजेपी पार्टी को लेकर कांग्रेस नेता टी एस सिंह देव का आया बड़ा बयान

कांग्रेस नेता टी एस सिंह देव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी मजबूत पार्टी है, उसके संगठन में मजबूती है, उसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

0
39

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता टी एस सिंह देव (TS Singh Deo) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी मजबूत पार्टी है, उसके संगठन में मजबूती है, उसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आरएसएस के साथ होने के चलते भारतीय जनता पार्टी को कम नहीं आंकना चाहिए। टी एस सिंह देव (TS Singh Deo) ने कहा कि, अकेले भाजपा भले ही शक्तिशाली ना हो लेकिन आरएसएस प्लस भाजपा इसको कभी कम नहीं आंकना चाहिए।

बीजेपी मजबूत पार्टी है: टी एस सिंह देव

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव (TS Singh Deo) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ढाई साल मुख्यमंत्री बनने के फार्मूले के लागू होने का अब भी इंतजार कर रहे टी एस सिंह देव ने प्रदेश में भाजपा की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थिति को लेकर कहा कि, बीजेपी मजबूत पार्टी है, उसके संगठन में मजबूती है, उनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

आरएसएस के होने के कारण भाजपा को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए:टी एस सिंह

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव (TS Singh Deo) ने आगे कहा कि, “मैं पिछले 45-50 साल से राजनीति को दूर और पास से देख रहा हूं। आरएसएस के होने के कारण भाजपा को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए। अकेले भाजपा शायद उतनी शक्तिशाली ना हो लेकिन आरएसएस प्लस भाजपा इनको कम नहीं आंकना चाहिए। यह सही है कि पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इतनी कम सीटें मिली हैं, उनका मनोबल टूटा है, लेकिन भाजपा और आरएसएस की जोड़ी को कांग्रेस को कम नहीं आंकना चाहिए।”

वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में सवाल पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि, ‘कांग्रेस ऐसी यात्राएं निकालती रहेगी। भारत जोड़ो यात्रा हुई, हाथ जोड़ो यात्रा चल रही है फिर पूरब से पश्चिम की ओर यात्रा चलेगी। कांग्रेस की सक्रियता बनी रहेगी।’ इसी के साथ उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि, “बीजेपी महाराष्ट्र में 30 साल से जिस सीट पर जीत रही थी वहां कांग्रेस आ गई लेकिन उस चीज पर बीजेपी बात नहीं करेगी। उनकी दो सीट मेघालय में आई हैं जहां पर वो 60 सीटों पर लड़े, उसको अपनी विजय बताएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here