Coronavirus Case: हर रोज बढ़ रहे कोरोना केस

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.12 करोड़ टीके की डोज दी जा चुकी है।

0
64

दुनिया भर में, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ कोरोना के मामले (Coronavirus Case) अब फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना के मामले में उछाल आया हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 228 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब सक्रिय मामलों की संख्या 2,503 हो गई है।

वहीं, देश में पिछले 24 घंटों में 275 लोग ठीक हुए है। जिसके बाद कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,46,330 हो गई है। इसके साथ ही ठीक होने की दर वर्तमान में 98.8 फीसदी है और सक्रिय मामले 0.01 प्रतिशत है।

91.17 करोड़ किए गए हैं कोविड टेस्ट

मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.11 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.12 प्रतिशत है। जानकारी के मुताबिक, देश में कुल 91.17 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 1,99,731 टेस्ट किए गए है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 46,450 खुराक दी गईं। अभियान के तहत अब तक कुल 220.12 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। जिसमें 95.13 करोड़ दूसरी डोज हैं और 22.42 करोड़ बूस्टर डोज दी जा चुकी है।

पिछले तीन दिनों का कोविड अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार (3 जनवरी) को कोविड-19 के 134 नए मामले सामने आए। 4 जनवरी को 175 नए केस दर्ज किए गए। इसके बाद 5 जनवरी को कोविड-19 के 188 नए मामले रिपोर्ट किए गए।

बता दें कि चीन में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से दहशत फैली हुई है। जिसके खतरे को देखते हुए केंद्र के साथ ही राज्यों की सरकारें काफी सतर्क है। चीन ने डेटा जारी किया है। जिससे पता चला है कि ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट्स बीए.5.2 और बीएफ.7 से लोग ज्यादा संक्रमण का शिकार हो रहे है।

दुनिया के कई देशों में बढ़ते हुए कोरोना मामलों (Coronavirus Case) को देखते हुए भारत ने चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट जरूरी की हुई है। यह रिपोर्ट भारत आने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए है। वहीं, 24 दिसंबर से एयरपोर्ट पर कोविड रैंडम टेस्ट शुरू कर दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here