बहुभाषी क्वीन कहे जाने पर देश की जान पूजा हेगड़े ने दिया रिएक्शन

0
2
Pooja-Hegde

Bollywood: जान ऑफ द नेशन पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अपनी बड़ी रिलीज ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए तैयार हैं, जो इस शुक्रवार यानि आज दुनिया भर में रिलीज हो गयी है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और अपनी फिल्म के प्रचार के लिए हर संभव प्रयास किये है। ट्रेलर में उनके ‘भाई’ डायलॉग के लिए उन्हें हर तरफ से उम्दा प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और उनके प्रशंसक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

6 से अधिक भाषाएं बोल सकती है अभिनेत्री

प्रचार के दौरान, जब उनसे पूछा गया कि वह कितनी भाषाएं बोल सकती हैं, क्योंकि वह भारत की सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि मैं 6 से अधिक भाषाएं बोल सकती हूँ जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु शामिल हैं, तुलु (क्योंकि यह मेरी मातृभाषा है), कन्नड़ और थोड़ी सी तमिल और मराठी। मेरे लिए, उन भाषाओं को जानना महत्वपूर्ण है, जिनमें मैं काम करती हूँ क्योंकि मेरा मानना है कि यह मुझे एक बेहतर अभिनेत्री बनाता है।”

किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन और रिलीज़ के बाद, पूजा (Pooja Hegde) सीधे #SSMB28 की शूटिंग के लिए महेश बाबू के साथ कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स के लिए रवाना होंगी, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here