सरधना: ईद मनाने जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, हुई मौत।

0
21

Sardhna: मेरठ के सरधना (Sardhna) थाना क्षेत्र के बपारसी गांव के पास पेड़ से टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिससे राहगीरों ने निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। दंपति ईद मनाने घर जा रहे थे।

पूरा मामला थाना शाहपुर के कबीरपुर गांव का है। जहाँ नफीस पुत्र नूरुद्दीन शुक्रवार को ईद मनाने पत्नी मुर्शीदा के साथ घर लौट रहा था। मेरठ करनाल हाईवे पर गांव बपारसी गांव के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही नफीस के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे नफीस की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं उसकी पत्नी घायल हो गई। बताया जा रहा है की नफीस पुत्र नूरुद्दीन बागपत जिले में पुरा महादेव भट्टे पर मजदूरी करता था। हादसा उस वक्त हुआ जब नफीस अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर ईद मनाने के लिए लौट रहा था।

राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में गम का माहौल है। वहीं घायल मुर्शीदा को मेरठ हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि मेरठ करनाल हाईवे पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मृतक की पत्नी को मेरठ रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here