कौशाम्बी: किसी को चुनाव चिन्ह मिला अनार तो किसी को मिली कार

सपा और बीजेपी नेताओं का झुकाव निर्दल प्रत्याशी की ओर

0
23

Kaushambi: नगर पंचायत व नगर पालिका में प्रत्याशी राजनीतिक झंडा लहराने की पुरजोर कोशिश में जुट गए हैं। शुक्रवार के दिन चुनाव चिन्ह आवंटन हुआ। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी रस्साकसी में जुट गए। सभी वार्डों में कार्यकर्ता व समर्थकों का जत्था बारी-बारी से पहुंच रहा है।

इसी बीच अंदरखाने से जानकारी आ रही है कि नगर पंचायत चायल के लोग बड़ी तेजी के साथ चुनाव चिन्ह अनार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशीयों को इस बार मुकि खानी पड़ सकती है। राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी प्रचार कराने की तैयारी शुरू कर दी है। रोड शो व भ्रमण कराकर राजनीतिक हवा बदलने के लिए कार्यक्रम मांगे जाने की तैयारी में हैं।

इस मामले में सपा के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने तेजी दिखाई है। राजनीति हालात की नब्ज टटोलने के बाद नेताओं को निकाय चुनाव में भी राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की जरूरत आन पड़ी है। नगर पंचायत पर पार्टियों के पदाधिकारियों की निगाह जमाए हुए हैं। नगर पंचायत पर कब्जा करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। चुनाव प्रचार प्रसार तेज हो चुका है। महिलाओं की टोली भी अब वार्डों में भ्रमण करने लगी है। अपने अपने दल के प्रत्याशियों के लिए महिलाएं प्रचार कर रही हैं। प्रत्याशी पूरी रणनीति के साथ राजनीतिक दल चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक बिसात पर खूब सोच समझकर गोटिया बिछाई जा रही हैं। एक दूसरे के कार्यकर्ताओं पर भी डोरे डाले जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here