दिल्ली शराब घोटाले में अरेस्ट किये गए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कई बार जमानत के लिए याचिका दाखिल कर चुके हैं, लेकिन कोर्ट हर बार उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर रहा है। आज फिर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने जमानत याचिका ख़ारिज कर दी।
बता दें कि, आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ईडी ने 9 मार्च को मामले में गिरफ्तार किया था। आज कोर्ट ने इसी मामले में मनीष सिसोदिया की तरफ से दाखिल जमानत याचिका ख़ारिज की है।
वहीं इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने ही CBI मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 12 मई तक के लिए बढ़ा दिया था। आप नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कई दौर की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।




