Tuesday, December 20, 2022
Homeन्यूज़नेशनलबुजुर्ग दंपती की रुला देनी वाली प्रेम कहानी

बुजुर्ग दंपती की रुला देनी वाली प्रेम कहानी

इस दुनिया मे कई प्रेम कहानियां देखने और सुनने को मिली। बहरहाल अब हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं पति-पत्नी के प्यार का एक किस्सा. जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सामने आए पति-पत्नी के प्यार के एक किस्से के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। हर कोई अपने आप से पूछता रहता है कि क्या अब भी ऐसे लोग हैं जो इस तरह का प्यार करते हैं। जो एक दूसरे के बिना एक पल भी जीवित नही रह सकते.

हमीरपुर जिले में बुजुर्ग पति की मौत की खबर जब उसकी पत्नी को बताई तो उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए. शादी के समय सात फेरे लेते सयम साथ जीने और मरने वाली कसमें सही मायने में ‘गोमती देवी’ ने निभाईं. पति की मौत की खबर सुनते ही पांच मिनट बाद ही उन्होंने भी प्राण त्याग दिए. परिजनों ने दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया.

जिले में राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला गायत्री नगर निवासी गयाप्रसाद सोनी (72) कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनकी पत्नी गोमती (68) पति की सेवा में जी जान से जुटीं थी. सुबह सात बजे पति को चाय पिलाई. पति पत्नी ने साथ बैठकर बातें की. सबकुछ समान्य था किसी को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि एक झटके में परिवार में दो लोगों की मौत हो जाएगी.

सुबह 7 बजे गयाप्रसाद ने आखिरी सांस ली. पति की मौत का सदमा गोमती से सहन नहीं हुआ और 5 मिनट बाद ही उन्होंने भी प्राण त्याग दिए. सीएचसी के पास स्थित मोक्षधाम में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके परिजनों के अलावा आस पड़ोस के लोग भी मौजूद थे. हर इस बुजुर्ग दंतपी के प्रेमी कहानी की बात कर रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments