Ind Vs Ban 2nd Test: टीम इंडिया को झटका, दूसरे टेस्ट से भी रोहित शर्मा बाहर

बीसीसीआई द्वारा जानकारी दी गई है कि रोहित चोट की वजह से दूसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहेंगे.

0
33

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और नियमित कप्तान रोहित शर्मा 22 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भाग नहीं लेंगे। चोट के कारण रोहित शर्मा पहले मैच में भाग नहीं ले पाए थे; बीसीसीआई ने अब कहा है कि वह दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे।

बीसीसीआई द्वारा जारी दी गई है कि रोहित शर्मा अभी भी बीसीसआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी. मेडिकल टीम का कहना है कि रोहित शर्मा को पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ वक्त लगेगा, ताकि वह ठीक से बल्लेबाजी, फील्डिंग कर सकें.

रोहित शर्मा के अलावा तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी भी दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं, जिनकी मांसपेशियों में खींचाव आया है. नवदीप सैनी अब सीधा बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी जाएंगे, जहां मेडिकल टीम उनकी निगरानी करेगी.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की स्क्वॉड:

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 दिसंबर को खेला जाना है, यह मैच ढाका में होना है. टीम इंडिया चटगांव टेस्ट को 188 रनों से जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. भारत की ओर से इस मैच में चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने सेंचुरी जड़ी थी.

भारत का बांग्लादेश दौरा
• पहला वनडे- बांग्लादेश 1 विकेट से जीता
• दूसरा वनडे- बांग्लादेश 5 रनों से जीता
• तीसरा वनडे- भारत 227 रनों से जीता
• पहला टेस्ट- भारत 188 रनों से जीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here