Dadri: टियागो और स्विफ्ट की भिंड़त में चार घायल

पुलिस ने टियागो चालक की शिकायत पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
Uttar Pradesh

चरखी दादरी में पिचोपा मोड़ के समीप टियागो और स्विफ्ट की भिंड़त हो गई। हादसे में टियागो सवार महिला समेत चार लोग घायल हुए जिनमें से दो को हिसार और एक को भिवानी रेफर किया गया। वहीं, एक अन्य घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने टियागो चालक की शिकायत पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के हनुमान ढाणी निवासी धर्मबीर ने बताया कि वो अपने रिश्तेदार राजकुमार के साथ टियागो में सवार होकर बिलावल आया था। वहां से कुंगड़ निवासी अपनी बुआ कमलेश और चाचा सतबीर के साथ वो भैसली के लिए चल पड़े।

पिचोपा मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचते ही बाढड़ा की तरफ से आ रही स्विफट ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मबीर की बुआ कमलेश व राजकुमार को ज्यादा चोटें लगीं। उन्हें उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल लाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया।

धर्मबीर को भिवानी रेफर किया गया जबकि चौथे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में धर्मबीर के बयान पर स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here