डांसर मुक्ति मोहन की वेडिंग तस्वीर आयी सामने, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

0
Mukti Mohan's wedding

नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन ये तीनो बहनो का रिश्ता इतना गहरा है कि हर कोई इन बहनो के प्यार का मिशाल देता है। वही ये बहने सिंगिंग से लेकर एक्टिंग की दुनिया में भी अपना पहचान बना चुकी है। जहां एक्टिंग और डांसिंग में अपना नाम फेमस कर चुकी डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

दरअसल, मुक्ति मोहन ने एक्टर कुणाल ठाकुर से 10 दिसंबर यानी रविवार को सात फेरे ली है। वहीं शादी की तस्वीरों के बाद वेडिंग वीडियो भी कपल ने शेयर कर दिया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

कुणाल ठाकुर और नीति मोहन ने इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बारात की एंट्री के बाद नीति मोहन दूल्हे का स्वागत करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं आगे चलकर दुल्हन की मंडप में भी एंट्री होती दिख रही है। हर एक रस्म की झलक वीडियो में देखने को मिल रही है, जिसे देखकर सेलेब्स बधाई देते हए नजर आ रहे हैं।

कुणाल ठाकुर ने वीडियो शेयर करके सभी को शुक्रिया करते हुए लिखा, ‘जैसे ही हम अपनी शादी के इन खूबसूरत पलों को शेयर कर रहे हैं, हमें अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। यह सब संभव बनाने के लिए माँ, पिताजी, मम्मी, पापा, निहार भाई, नीति दी, कृति दी, शक्ति दी, नितिन, तिथि, पार्थ भाई, पापाजी, मल्लो आर्यवीर, पूरे ठाकुर, शर्मा और पंड्या परिवार को धन्यवाद।’

बता दें, मुक्ति मोहन के पति कुणाल ठाकुर पेशे से एक्टर हैं, जो कबीर सिंह और कसौटी जिंदगी जैसे फेमस सीरियल में नजर आ चुके हैं। जबकि मुक्ति मोहन पेशे से डांसर और एक एक्ट्रेस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here