DCW Chief: स्वाति मालीवाल को कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा

दिल्ली पुलिस ने आरोपी कार चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है|

0
20

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने खुद इस घटना की जानकारी दी है और बताया कि बुधवार देर रात उनको एक कार चालक ने 15 मिटर तक घसीटा|

यह घटना तब हुआ जब कार चालक ने उन्हें कार में बैठने के लिए कहा और उन्होंने उसका विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उस कार ड्राइवर को अपने हिरासत में ले लिया है और उससे जानकारी ली जा रही है। वहीं स्वाति मालीवाल की तरफ से अभी इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्वाति मालीवाल के साथ यह हादसा एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुआ। उस वक्त वह रियलिटी चेक करने के लिए निकली थींं और उनकी टीम भी उनसे कुछ दूरी पर थी। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3:11 बजे की है।

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बताया कि, एक बलीनो कार सवार शख्स जो नशे में था उसने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा। जब स्वाति मालीवाल ने मना कर दिया तो आरोपी चला गया, लेकिन फिर से यूटर्न लेकर सर्विस लेन होते हुए वापस आ गया।

कार चालक ने फिर स्वाति से बैठने के लिए कहा, स्वाति ने मना किया और वो आरोपी को पकड़ने के लिए ड्राइवर सीट की तरफ गई और खिड़की से हाथ अंदर डाला। इसी बीच आरोपी ने शीशा बंद कर लिया जिससे स्वाति का हाथ फंस गया।

आरोपी उन्हें घसीटते हुए 15 मीटर तक ले गया। इसके बाद पुलिस पहुंची और स्वाति मालीवाल से लिखित शिकायत ली और आरोपी हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here