लखनऊ में जर्नलिस्ट पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लखनऊ के इंदिरा नगर में फोटो जर्नलिस्ट पर फायरिंग कर दी. फिर वहा से फरार हो गए. पुलिस मौके पर वहा पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि अभी उसकी हालत गंभीर है.

0
15

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि उन्होंने खुलेआम युवकों पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. यह इंदिरा नगर से संबंधित है। पीड़ित युवक पड़ोस के अखबार के लिए एक फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम करता है। साथ ही वह फर्नीचर का भी कारोबार करता है।

डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम अब्दी ने बताया कि पीड़ित युवक कैलाश कुंज लक्ष्मणपुरी का रहने वाला है. युवक सोमवार देर रात एक महिला को उसके घर छोड़कर इंदिरा नगर के पिकनिक स्पॉट की तरफ जा रहा था. तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फिर वहां से फरार हो गए.

पीड़ित के सीने, गले और पीठ में तीन गोलियां लगी हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

उधर, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here