बलात्कार करने में नाकाम जीजा ने साली की गर्दन काटी, ट्रेन से कटकर दी खुद भी जान

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने अपनी साली का गला काट दिया। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. दरअसल जीजा साली के साथ रेप करना चाहता था. हालांकि वह इसमें असफल रहे। साली का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।

0
33

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जीजा ने अपनी साली का गला काट दिया. इसके बाद आरोपी जीजा ने खुद भी ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। गंभीर रूप से घायल साली को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है. वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए निर्देशित किया गया।

मामला, जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मादौन ग्राम का है. घायल साली के परिजनों के अनुसार, दमाद नागेंद्र पिछले दो महीने से ससुराल में ही रह रहा था. गुरुवार को घर के सभी लोग बाहर कुछ काम से गए थे. घर पर लड़की और दामाद अकेला था.

घर में साली को अकेला पाकर नागेंद्र ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की. मगर, लड़की ने इसका विरोध किया. वारदात को अंजाम देने में नाकाम जीजा नागेंद्र ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी.

जीजा ट्रेन से कटकर दी जान

इसके बाद आरोपी जीजा नागेंद्र मौके से फरार हो गया और ट्रेन से कटकर खुद भी अपनी जान दे दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

मामले में ललितपुर के पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया, “जाखलौन थाना क्षेत्र में युवती को गला काट देने का मामला आया है. परिजनों की शिकायत के मुताबिक, साली के साथ जीजा रेप करना चाहता था. मगर, नाकाम होने पर गुस्से में उसने धारदार हथियार से साली की गर्दन काट दी. इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे आकर जान दे दिया है. फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here