बृजभूषण के खिलाफ शिकायत में क्लोजर रिपोर्ट पर टला फैसला

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दायर यौन उत्पीड़न की शिकायत में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी।

0
Brijbhushan

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Saran Singh) के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दायर यौन उत्पीड़न की शिकायत में दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या नहीं, इस पर दिल्ली की एक अदालत 6 अक्टूबर को अपना आदेश सुनाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छवि कपूर, जो बुधवार को आदेश पारित करने वाली थीं, ने यह कहते हुए मामले को स्थगित कर दिया कि आदेश तैयार नहीं है।

सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव ने कहा था कि मामले में पुलिस की जांच और उसके द्वारा सौंपी गई क्लोजर रिपोर्ट का विरोध नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 15 जून को अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट दायर कर नाबालिग पहलवान द्वारा मामला रद्द करने की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here