माली में आतंकी हमला, 15 जवानों की मौत

पूर्वोत्तर माली में एक सैन्य शिविर और एक जहाज पर इस्लामी आतंकवादियों के हमले में कम से कम 49 नागरिक और 15 सैनिक मारे गए हैं।

0

पूर्वोत्तर माली के एक मिलिट्री कैंप और जहाज पर इस्लामी उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस्लामी आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को इस बड़े हमले को अंजाम दिया है। माली सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर माली में एक सैन्य शिविर और एक जहाज पर इस्लामी आतंकवादियों के हमले में कम से कम 49 नागरिक और 15 सैनिक मारे गए हैं। इस बड़े हमले में कई लोग जख्मी भी हुए है।

आतंकवादियों ने बाढ़ वाले इलाकों से नागरिकों को ले जा रही एक नाव पर हमला कर दिया। जब जहाज पर हमला हुआ तो वह गाओ से लोगों को लेकर जा रहा था। मालियन सेना ने कहा कि नाव पर सशस्त्र आतंकवादी समूहों द्वारा लगभग 11 बजे हमला किया गया था।

नाव संचालक कोमानव ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि जहाज को उसके इंजनों को निशाना बनाकर कम से कम तीन रॉकेटों से निशाना बनाया गया था। इसके अलावा हमलावरों ने माली के उत्तर-पूर्व में गाओ क्षेत्र के एक प्रशासनिक उपखंड, बौरेम सर्कल में एक सैन्य शिविर पर भी हमला किया। इन हमलों की दावा अल-कायदा से जुड़े एक समूह ने किया था। इसके अलावा अंतरिक सरकार ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में लगभग 50 हमलावर मारे गए हैं।

वहीं 49 नागरिकों और 15 सैनिकों के मारे जाने के दुख में सरकार की ओर से 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गया है। हमले के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। बता दें कि माली कई पश्चिमी अफ्रीकी देशों में से एक है, जो अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े हिंसक विद्रोह से जूझ रहा है। आतंकवादियों ने साहेल और तटीय पश्चिम अफ्रीकी देशों में अपनी पकड़ बना ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साहेल क्षेत्र में हजारों लोग अब तक मारे जा चुके हैं और 60 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here