Delhi: 6वीं के छात्र ने की 8वीं के छात्र की हत्या, दोनों में हुआ था विवाद

0
Delhi

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके में संतरविदास गली में 8वीं कक्षा के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का आरोप उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक 6वीं कक्षा के छात्र पर है।

पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2024 को दोपहर 2:15 बजे दोनों छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि 6वीं कक्षा के छात्र ने 8वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र को जेपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की वारदात को स्कूल के बाहर अंजाम दिया गया। मृतक छात्र के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। सड़क पर भी कई जगह खून के निशान मिले थे। पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी छात्र गौतम विहार दिल्ली का रहने वाला है और उसकी उम्र 12 साल है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी छात्र ने हत्या क्यों की और क्या उसके पीछे कोई अन्य कारण भी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here