बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई

0

Pipalrawan: बहुजन समाज पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल शिंदे के नेतृत्व में उनके निवास पर संत शिरोमणि श्री रविदास (Saint Shiromani Ravidas Jayanti) जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड शिक्षक रामप्रसाद जी भार्गव, हैदर भाई बोहारा रहे। विशेष अतिथि पूर्व पार्षद छगनलाल गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि राहुल राठौर, पार्षद साकिर पठान रहे।

सभी अतिथियों ने संत शिरोमणि रविदास जी (Saint Shiromani Ravidas Jayanti) के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। सभी अतिथियों का जिला कोषाध्यक्ष बाबू शिंदे ने पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने रविदास जी जन्मोत्सव पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया एवं समाज जनों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि बबलू हाडा, पूर्व पार्षद शंकर सिंदल दल, पार्षद प्रतिनिधि दीपक विडावान, कैलाश शिंदे, अंबाराम शिंदे अध्यापक, अंबाराम जी पत्रकार, आबाराम मालवीय, संतोष शिंदे, आफताब पठान, समसू पठान, गुड्डू, भूपेंद्र शिंदे, मुकेश शिंदे, संतोष शिंदे, सलीम खान पत्रकार आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here