काशी: राम भक्त उठाएंगे बनारसी कचौड़ी और जलेबी का स्वाद

काशी से अयोध्या पहुंचीं 40 सदस्यीय भंडारा समिति, राम मंदिर के निमंत्रण पर 15 दिवसीय चलेगा भव्य अनुष्ठान।

0

Kashi: राम मंदिर में रामलला को विराजे पूरे एक माह बीत गए। इस बीच 65 लाख से अधिक राम भक्तो ने अपनी हाजिरी रामलला के दरबार में लगाई। भक्तो के सुख सुविधा के लिए अयोध्या में कई भंडारे संचालित हो रहे हैं, जिसमें अब काशी (Kashi) का प्रसिद्ध भंडारा समिति भी शामिल हो गया है, जो राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अयोध्या पहुंच लाखो राम भक्तो को बनारसी व्यंजनों से स्वागत करेगा।

काशी (Kashi) से अयोध्या के लिए निकल रहे ये राम भक्त सिर्फ रामलला के दर्शन के लिए नही बल्कि राम भक्तो का सेवा करने जा रहे हैं। जय श्री राम के जयकारे के साथ यह शिव भक्त राम भक्तो को भर के भोजन की व्यवस्था लेकर निकल रहे हैं। बनारसी पूरी, जलेबी, कचौड़ी, दाल चावल, इडली डोसा जैसे तमाम व्यंजन के रूप में यह समिति राम भक्तो को निशुल्क भोजन कराएगी। दरअसल राम मंदिर ट्रस्ट के तरफ से काशी में विशाल भंडारा के आयोजक श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति को आमंत्रित किया गया है, जो हर वर्ष अमरनाथ में अपनी निशुल्क सेवा देती है।

अब यह समिति 15 दिन के लिए अयोध्या में बनारसी भोजन राम भक्तो को परोसेगी। प्रथम चरण में 40 सदस्यीय टीम अयोध्या के लिए निकल रही है, जिनके साथ भंडारे के लिए सारे अनाज, कढ़ाई, चूल्हा और अन्य व्यवस्थाएं जा रही हैं। यह जत्था पूरे 15 दिनों तक रहकर अयोध्या के पंचवटी में प्रत्येक दिन लगभग 8 से दस हजार लोगो को भोजन कराएगी। जिसका पूरा अनाज काशी के शिव भक्त अपनी तरफ से राम के चरणो में अर्पित करेंगे। इन चालीस सदस्यों के आज जाने के बाद लगातार यहां से सेवादार अयोध्या पहुचेंगे और वहां अपनी सेवा देते रहेंगे।

आपको बताते चलें कि यह सेवा समिति अमरनाथ यात्रा, काठमांडू त्रासदी के साथ अन्य कई आयोजनों में काशी के तरफ से भंडारे का आयोजन करती है, जिसकी पहली बार उपस्थिति अयोध्या में होने जा रही है, जितना उत्साह इन शिव भक्तो में उतना ही उत्साह अयोध्या में आए उन राम भक्तो को होगा जब बनारसी पूरी कचौड़ी और जलेबी को वो लुत्फ़ उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here