कौशाम्बी: जमीनी विवाद में एक व्यक्ति पर प्राण घातक हमला

0

Kaushambi: पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरहाई गांव मे जमीनी विवाद में एक व्यक्ति पर प्राण घातक हमला किया गया है, जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल लेकर परिवार के लोग पहुंचे। जहां चिकित्सक ने इलाज करने से इनकार कर दिया है, जिस पर परिवार के लोग उसे दूसरे अस्पताल लेकर चले गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी (Kaushambi) के पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरहाई गांव मे प्रमोद पांड़े पुत्र राम कुमार व गपूल सिंह पुत्र भंवर सिंह की सेवढ़ा रोड पर कहीं जमीन थी जबकि प्रमोद पांड़े ने अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेंच डाला थी। अब गपूल सिंह अपनी जमीन बेंच रहा था। प्रमोद पांड़े व उनका लड़का प्रदीप पांड़े जबरन जमीन मे हिस्सा मांग रहा था। हिस्सा न देने पर धारदार हथियार से गपूल सिंह पर वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में घायल गपूत सिंह को परिजन तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल लेकर गये, जहाँ उन्हे जवाब दे दिया, जिस पर परिवार के लोग घायल को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए हैं ,जहां उनका इलाज चल रहा है ,हालत गंभीर बताई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here