कांशीराम उपवन स्मृति पार्क में धूमधाम से मनायी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

0

Banda: मान्यवर कांशीराम उपवन स्मृति स्थल पार्क नरैनी रोड बांदा में आज राष्ट संत गाडगे बाबा जी की 148वी जयन्ती एवं जगतगुरु संत शिरोमणि रविदास जी (Saint Shiromani Ravidas) महाराज की 648वीं संयुक्त जयन्ति का कार्यक्रम धूम धाम से गाडगे सेवा समिति के द्वारा मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम गुरुदेव द्वारा की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय आर० पी० चौधरी प्रबंधक संघ मित्रा बौद्ध बिहार अम्बेडकर पार्क कचेहरी चौराहा बांदा द्वारा की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान उपजिलाधिकारी श्री प्रहलाद सिंह ने पूर्व में समाज के साथ क्या होता था? मनुवादियो की स्मृतियों वर्ण व्यवस्था में सुधार के बारे में समझाया।

विशिष्ट अतिथि विजय कुमार चौधरी डिप्टी कमिश्नर ग्राम विकास लखनऊ उत्तर प्रदेश, श्री प्रेम प्रकाश, माननीय धर्मराज, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज बांदा, माननीय दयाराम वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज जैतपुर महोबा, माननीय मुन्नीलाल वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी जिला न्यायालय बांदा, माननीय डी के वर्मा प्रा संयोजक आल कर्मचारी संघ बांदा, माननीय जितेन्द्र कुमार, जीतू संयोजक बहुजन सेवा संघ बांदा, इन्जिनियर महिपाल सिंह अभियंता भूमि संरक्षण बिभाग, माननीय लक्ष्मी प्रसाद, राजेश यादव, डा राजमणि दोहरे जी, कवि शुरेष राजा जी अध्यापक, रमाकांत प्रजापति, शिवप्रकाश अध्यक्षता, माननीय राजाराम गुरुदेव जी, श्री उदय भान नन्ना एल आई सी अधिकारी, सुखलाल बौद्ध राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष बांदा उत्तर प्रदेश, कैलाश बौद्ध चेतना बौद्ध संस्थान, बांदा आदि रहे।

सभी लोगों ने राष्ट संत गाडगे बाबा जगतगुरु संत शिरोमणि रविदास जी (Saint Shiromani Ravidas) महाराज, बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी सहित आदि बहुजन समाज में जन्मे सभी महापुरुषों पर प्रकाश डाला। संगीत मंडली ने भी महापुरुषों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने वाले गीत सुनाये। वहीं कार्यक्रम के बाद भोज भी कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here