Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ | Azamgarhसंत शिरोमणि रविदास की जयंती पर विद्यालय प्रांगण में किया गया प्रोग्राम

संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर विद्यालय प्रांगण में किया गया प्रोग्राम

आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के कमालपुर माँ गायत्री इंटर कॉलेज में संत शिरोमणि रविदास (Ravidas) जयंती के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रबंधक भीमसेन यादव व प्रधानाचार्य सुमन यादव द्वारा किया गया।

छात्र-छात्राओ द्वारा प्रस्तुत की गयी मनमोहक प्रस्तुति

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ द्वारा राधा-कृष्ण का नृत्य व कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। देहाती नाटक का भी मंचन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति बड़ी ही सुंदर रही।

विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा जिला महामंत्री हेमंत तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री अंजना सिंह, अध्यापक गण श्याम, संतोष, अमरजीत, विजय, दिनेश, विकास, रामाशीष आदि लोग मौजूद रहे। वही प्रबंधक की तरफ से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular