Homeराज्यउत्तर प्रदेशपत्नी की हत्या का आरोपी साथियों सहित गिरफ्तार

पत्नी की हत्या का आरोपी साथियों सहित गिरफ्तार

22 मार्च को थाना सोरों क्षेत्र के गांव हसन पुर में जानुद्दीन के खेत से एक महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

Kasganj: पत्नी की हरकतों से था परेशान सख्स अपने साथियों सहित अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि, 22 मार्च को थाना सोरों क्षेत्र के गांव हसन पुर में जानुद्दीन के खेत से एक महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। जिसमें मृतका के शव के पास उस महिला का साड़ी, स्वेटर भी बरामद हुआ था।

इस संबंध में थाना सोरों पर मुअसं 80/22 भादंवि की धारा 302, 201,34 बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व एसओजी की दो टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर जयप्रकाश उपाध्याय पुत्र पाती राम निवासी ग्राम करुआबारा थाना सोरों, कन्हैया पुत्र नेक्से लाल निवासी मौजमपुर थाना सोरों और गंगादयाल उर्फ़ बम्बईया पुत्र मिश्री लाल निवासी बदन पुर थाना सोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular