एक्सिस बैंक ने अडानी ग्रुप को लेकर दिया बड़ा बयान

एक्सिस बैंक ने जवाब दिया है कि, अडानी ग्रुप को बैंक की तरफ़ से दिया गया लोन सभी लोन का 0.94 परसेंट है।

0
91
Adani Group

हिडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) आने के बाद से ही अडानी ग्रुप (Adani Group) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ऐसे में वो इन दिनों काफी चर्चा का विषय बने हुए है। जहां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंकों से अडानी ग्रुप पर लोन लेने को लेकर जानकारी मांगी थी। प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने जवाब दिया है कि, अडानी ग्रुप को बैंक की तरफ़ से दिया गया लोन सभी लोन का 0.94 परसेंट है। एक्सिस बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा है कि, हम किसी भी कंपनी को सिक्योरिटी, देनदारी और कर्ज चुकाने की क्षमता के आधार पर ही लोन की रकम देते हैं।

बैंक ने कहा कि, इस वजह से अडानी को दिए गए कर्ज़ पर हम सहज हैं। एक्सिस बैंक ने आगे बताया कि, फंड आधारित लोन 0.29 परसेंट है, जबकि नॉन फंड आधारित लोन 0.58 परसेंट है। 31 दिसंबर 2022 के आंकड़ों के मुताबिक़, बैंक ने 0.07 परसेंट का इन्वेस्ट किया है। एक्सिस बैंक ने बताया कि, उसके पास 31 दिसंबर 2022 तक 1.53 प्रतिशत के स्टैंडर्ड एसेट कवरेज के साथ एक मजबूत बैलेंस शीट है।

बैंक ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि, अडानी ग्रुप के पावर, ट्रांसमिशन, पोर्ट, गैस डिस्ट्रीब्यूशन जैसे सेक्टरों को कर्ज़ दिया गया है। बता दें कि, एक्सिस बैंक से पूर्व एसबीआई (SBI) की तरफ़ से भी अडानी ग्रुप को दिए गए कर्ज़ के बारे में जानकारी दी गई थी। जिसमे बैंक ने बताया था कि, दिया गया लोन 27 हजार करोड़ रुपये हैं। एसबीआई बैंक ने जानकारी देते हुए कहा था कि, किसी प्रकार की कोई चिंता की बात नहीं है। इसके अलावा अन्य बैंकों ने भी जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here