अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया

जो बाइडेन (Joe Biden) ने गुब्बारे को अमेरिकी एयर स्पेस में प्रवेश की घटना को उन्होंने अमेरिकी संप्रभुता का अस्वीकार्य उल्लंघन बताया है।

0
31
Chinese spy balloon

अमेरिका ने अपने एयर स्पेस में उड़ रहे चीनी जासूसी गुब्बारे (Spy Balloon) को मार गिराया है। इस जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद दोनों देशों के मध्य वाकयुद्ध प्रारंभ हो गया है। गुब्बारे को मार गिराए जाने के उपरांत अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा है कि, उन्होंने ही जासूसी गुब्बारे को मार गिराने का निर्देश दिया था। वहीं, बौखलाए चीन ने कहा है कि, यह जासूसी गुब्बारा अपनी दिशा से भटककर अमेरिका के इलाके में प्रवेश कर गया था।

जो बाइडेन ने गुब्बारे को अमेरिकी एयर स्पेस में प्रवेश की घटना को उन्होंने अमेरिकी संप्रभुता का अस्वीकार्य उल्लंघन बताया है। जासूसी गुब्बारे को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कैरोलिना के समुद्र तट पर मार गिराया है। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि, इस जासूसी गुब्बारे के खिलाफ बल का प्रयोग अतिप्रतिक्रिया है और ऐसा करना अंतरराष्ट्रीय मानक प्रथाओं का उल्लंघन है।

पेंटागन और अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि, यह एक चीनी जासूसी गुब्बारा था जिसका आकार तीन स्कूल बसों के आकार के जैसा था। यह करीब 60,000 फुट की ऊंचाई पर अमेरिका के ऊपर पूर्व की ओर बढ़ रहा था। अमेरिका का कहना है कि, इसका उपयोग निगरानी और खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए किया गया है। मगर अधिकारियों ने कुछ और ही विवरण उपलब्ध कराया है।

अमेरिकी सैन्य स्थलों की कथित तौर पर चीनी ‘बलून’ से निगरानी किये जाने के संदेहास्पद घटनाक्रम से दोनों देशों के मध्य राजनयिक संबंधों में अनबन पैदा हो गई है। इस घटनाक्रम के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने चीन की अपनी इस सफ़र को रोक दिया है। हालांकि, चीन ने इस घटनाक्रम की वजह से अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन की बीजिंग यात्रा रद्द किये जाने को कोई तरजीह नहीं दी है। वहीं, चीन का कहना है कि, किसी भी पक्ष ने इस प्रकार की सफ़र का किसी भी योजना की औपचारिक ऐलान नहीं किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here