बांदा के जंगल में मिला महिला का अधजला शव

महिला का शव 85 प्रतिशत तक जला हुआ था।

0
61
Beaking-News-FrameBanda

उत्तर प्रदेश के बांदा में केन नदी के किनारे जंगल में एक अज्ञात महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिलने से मोहल्ले में कोहराम मच गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला बताया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए काफी मशक्कत कर रही है।

मामला शहर कोतवाली के कनवारा गांव के जंगलों का है। यहां ग्रामीणों को शनिवार की सुबह एक अधजली लाश जंगल में पड़ी मिली। लाश को देखते ही गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला 85 प्रतिशत जली हुई थी। आशंका है कि उसकी हत्या करके जलाने की कोशिश की गई है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के इलाकों से लापता लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। हो सकता है किसी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई हो।

वहीं, ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शनिवार की सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। कि कनवारा गांव में एक महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और महिला के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here