HomeUncategorizedमानदेय के नाम पर शासकीय विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक ने सरकार...

मानदेय के नाम पर शासकीय विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक ने सरकार को लगाया हजारों का चूना

काम के नाम पर शासकीय विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक ने मिलकर सरकार को हजारों का लगाया चूना, मानदेय के नाम पर निकाले हजारों रुपए।

सोनकच्छ: देवास के पिपलरावां (Pipalrawan) में हाल ही में अतिथि के रूप नाम चलाकर राशि निकालने का मामला सामने आया है। हम बात कर रहे देवास जिले के पिपलरावां शासकीमानदेयय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की। जहाँ मुन्ना लाल अंगोरीया स्कूल में एक शिक्षक है। शिक्षक मुन्ना लाल और विद्यालय के प्रचार्य शिवेषचंद्र धाकड़ पद का दुरुपयोग कर रहे है।

जानकारी के अनुसार मुन्नालाल अंगोरिया की बेटी किरण अगोरिया का पिपलरवां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिथि के रूप में नाम चलाकर दो माह का वेतन 13500 निकाला है। जानकारी के अनुसार किरण अगोरिया दो माह में एक दिन भी स्कूल में पढ़ाने नही आई है। सरकार की आँख में धूल झोंककर शिक्षक और प्राचार्य की मिली भगत से मानदेय निकाला गया है।

अब देखना ये है कि अधिकारी आरोपी शिक्षक और प्राचार्य शिवेषचंद्र पर क्या एक्सन लेते है। या फिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलरावां (Pipalrawan) में ऐसे ही मानदेय के नाम पर लूटमार और धोखाधड़ी चलती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular