Homeराज्यमध्य प्रदेशमेघवाल समाज शामगढ़ द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मेघवाल समाज शामगढ़ द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Shamgarh: रविदास जयंती के शुभ अवसर पर कई लोगो ने धूमधाम से इस त्यौहार को मनाया। जहाँ संत शिरोमणि श्री रविदास जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मेघवाल समाज शामगढ़ द्वारा भव्य शोभायात्रा 5 फरवरी यानि रविवार को नगर में निकाली गई।

माताओं बहनों के द्वारा मंगल कलश सिर पर धारण कर शोभा यात्रा रविदास मोहल्ला वार्ड नंबर 2 शामगढ़ गांव से प्रारंभ हुई। जो नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। जिसमे कई भक्तजन शामिल हुए। जगह-जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत नागरिकों के द्वारा किया गया।

शोभा यात्रा वापिस रविदास मोहल्ला पहुंची जहां पर महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण की गई। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया। शोभायात्रा में सभी समाज के समाज बंधु माताओं बहनों ने अपनी उपस्थिति बड़ी संख्या में दर्ज करवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular