MCD: तीसरी बार टला मेयर चुनाव

आज सदन की बैठक शुरू होने से पहले ही आप आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के मध्य आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया था।

0
27

दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव तीसरी बार भी टल गया। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। जहाँ सदन स्टार्ट होते ही तहलका मच गया।

जिसके बाद पहले तो पीठासीन अधिकारी ने 10 मिनट के लिए सदन रोक दिया। बाद उन्होंने सदन अनिश्चितकाल के लिए ही स्थगित कर दिया। इस प्रकार एक बाद फिर से दिल्ली नगर निगम के मेयर का इलेक्शन नहीं हो सका।

गौरतलब है कि, आज सदन की बैठक शुरू होने से पहले ही आप आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के मध्य आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया था। जहाँ आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि आज उसने अपने पार्षदों से सदन में तहलका मचाने के लिए कहा है।

ताकि पीठासीन अधिकारी सदन रोक दे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर उनके पार्षद खरीदने का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि, महापौर, उपमहापौर और स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव में वोट डलवाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनके 10 पार्षदों से संपर्क किया है। उन्हें करोड़ों रुपए का ऑफर दिया गया है। बीजेपी नेताओं ने अपने सभी 10 पार्षद मीडिया के सामने पेश किए।

वही, आज सदन की कार्यवाही स्टार्ट हुई तो पीठासीन अधिकारी ने बताया कि, उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य भी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट डाल सकते हैं। यह घोषणा सुनते ही आम आदमी पार्टी के पार्षद इसका विरोध करने लगे और उसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

इस बीच भाजपा पार्षदों ने मांग की कि आप के दो नेता जिन पर केस चल रहा है उन्हें वोटिंग न करने दी जाए। इसी बात को लेकर भाजपा पार्षदों ने भी हंगामा किया। जिसके बाद इस हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। सदन स्थगित होने के उपरांत दोनों दल एक- दूसरे पर आरोप लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here