आक्रोशित लोगों ने जलाया स्वामीप्रसाद मौर्य का पुतला

जय श्रीराम के नारे लगाते हुए बीजेपी कौशांबी के युवा जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में युवाओं ने फूंका पुतला।

0
17

Kaushambi: बीते दिनों रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामीप्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए। विवादित बयान और रामचरितमानस की प्रतिमा जलाए जाने से आहत सैकड़ो हिंदू समाज ने शुक्रवार को नगर पंचायत चरवा के प्रमुख चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया।

वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज किसी भी कीमत पर हिंदुओं की पवित्र पुस्तक राम चरित मानस का अपमान नही सहेगा और ऐसे बेलगाम नेता राज नीति से प्रेरित बयान बाजी करते रहे तो आने वाले समय में लोग ऐसे घृणित आदमी और ऐसी पार्टी जो ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ती है। उसका सूपड़ा साफ करने का काम करेंगे।इसका नेतृत्व कौशांबी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शौर्य मिश्रा ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here