सोनीपत जिले के सीतवली गांव में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात का खुलासा किया। सीतावली निवासी नवीन गुरुवार की रात शराब पीकर घर लौटा तो उसके बड़े भाई लोकेश (40) ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया, इस दौरान नवीन ने लोकेश के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
उन्होंने बताया कि आरोपी लहूलुहान लोकेश को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घायल लोकेश को अस्पताल पहुंचाया जहां शुक्रवार दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।



















