अखिलेश यादव का काफिला आपस में टकराया, चार लोग घायल

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के हरदोई में उनकी कारों के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है।

0
40

Hardoi: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का काफिला बीते दिन एक हादसे का शिकार हो गया। उनके काफिले की आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। उत्तर प्रदेश के हरदोई में उनकी कारों के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और चार लोग घायल भी हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी (CHC) में एडमिड कराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है। उनकी कार के पीछे आ रही गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई थी।

सपा नेता शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे

दरअसल, अखिलेश यादव यहां हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बीच मल्लावा बिलग्राम रोड के खेमीपुर गांव के पास (फरहत नगर रेलवे क्रासिंग के पास) यह हादसा हुआ। हालाँकि, उन्हें कोई चोट नहीं आयी है। इसी बीच हरदोई में उन्होंने बसपा की मुखिया मायावती पर हमला बोल दिया है।

बसपा ने सपा को गेस्ट हॉउस कांड याद दिलाया

दरअसल, हालही में एक बातचीत के दौरान खुद को शूद्र कहने पर अखिलेश यादव पर मायावती ने हमला बोला था। उन्होंने याद दिलाया की बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के संबिधान ने शूद्र की जगह ओबीसी , एससी, एसटी लिखा गया है। इसी बहाने उन्होंने सपा अध्यक्ष को गेस्ट हॉउस कांड की भी याद दिलाई। मायावती के इसी हमले का जवाब अखिलेश यादव ने हरदोई में दिया। उन्होंने मायावती के वार को बीजेपी का प्लान बता दिया।

अखिलेश यादव: भारतीय जनता पार्टी बहुत होशियार है

इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी बहुत होशियार है। जब वो जवाब नहीं देना चाहती तो दूसरे दलों को आगे करती है। हम समाजवादियों पार्टी के लिए सबसे बड़ा धर्म संविधान है। संविधान में कहा लिखा है कि, धर्म को उच्चा निचा दिखाया जाये। बाबा साहेब अम्बेडकर ने जो अधिकार हम लोगों को दिए है। उसे भाजपा के राज्य में छीना जा रहा है। हम लोगो को अपमानित किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने बजट पेश पर दी अपनी प्रतिक्रिया

इतना ही नहीं बज़ट पेश होने के बाद भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बजट पेश पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि, “भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है, पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी।” उन्होंने कहा कि, “भाजपाई बजट महंगाई एवं बेरोजगारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुंचाने के लिए बनता है।”

अखिलेश : बाबा रामदेव को भाजपा का चेहरा बताया

सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “यह चुनावी बजट है, इसमें कोई जनकल्याण की योजना नहीं। ये सिर्फ आयात को बढ़ावा देकर पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का बजट है।” उन्होंने सवाल उठाया कि, “निर्माण सेक्टर के लिए सरकार ने कोई घोषणा नहीं की, कौशल विकास कैसे होगा ? जब उत्पादन ही नहीं बढ़ेगा तो रोजगार कहां से देंगे।”

उन्होंने यहाँ भी कहा कि, स्मार्ट सिटी का कोई जिक्र नहीं है, उत्तर प्रदेश में नए एक्सप्रेस-वे के लिए कोई बजट नहीं दिया, नए विद्युत संयंत्र लगाने की कोई घोषणा नहीं हुई। इतना ही नहीं इसी के साथ उन्होंने बाबा रामदेव के बयान पर भी निशाना साधा और बाबा रामदेव को भाजपा का चेहरा बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here