राणापुर में किया जा रहा आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन

मध्य प्रदेश के झबुआ इलाके में आयुष विभाग के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है।

0
49

राणापुर में आयुष स्वास्थ्य (AYUSH Health) मेला का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के झबुआ इलाके में आयुष विभाग के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। यह आयोजन आयुष विभाग राणापुर जिला झबुआ के द्वारा 5 फरवरी 2023 को स्थान पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर में आयोजित किया जायेगा।

जिसमें चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद चिकित्सा के द्वारा रोगों की जांच की जाएगी। रोग का उपचार एवं निशुल्क औषधि भी दी जाएगी। आयुष स्वास्थ्य मेले को नीलिमा चौहान ने बताया कि, 5 फरवरी 2023 रविवार को मध्य प्रदेश शासन विभाग द्वारा निशुल्क मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें कमर , घुटने,दमा,पेट सम्बंधित ओर कई शारीरिक बीमारी की जांच की जाएगी। जिसमे दवाईयां भी निशुल्क मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here