Delhi: 3 साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

बच्ची की हालत खराब है, इसलिए उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

0
21

दिल्ली में एक बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना देखी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में दो लोगों ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। बच्ची जंगल में खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस ने बबच्ची की मां की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि उसने बच्ची को जंगल की ओर जाते देखा था। उसके पीछे दो आदमी भी जा रहे थे। इसपर बच्ची की मां तुरंत जंगल की ओर गई। वहां बच्ची खून से लथपथ हालत में रोते हुए मिली। बच्ची की मां ने अपने पति को इस बारे में बताया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत और बयान के बाद केस दर्ज कर लिया। पड़ोस में रहने वाली महिला की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। बच्ची की हालत खराब है, इसलिए उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों की पहचान शक्तिमान और रामनिवास के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले है। दोनों ही फतेहपुर बेरी इलाके की एक फैक्ट्री में काम करते है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here