छावला गैंगरेप केस का आरोपी फिर से हत्या के केस में गिरफ्तार

26 जनवरी को अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट के मकसद से ऑटो ड्राइवर की हत्या कर दी।

0
22

छावला गैंगरेप और हत्या का एक आरोपी अब एक ऑटोड्राइवर की हत्या में गिरफ्तार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में छावला गैंगरेप और हत्या के 3 आरोपियों विनोद, राहुल और रवि, छावला के गैंगरेप और हत्या के आरोप में तीन लोगों को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया था। विनोद के जेल से छूटने के बाद भी उसका व्यवहार खराब रहा। 26 जनवरी को उसने और उसके साथी पवन ने लूटपाट करने के इरादे से एक ऑटो चालक की हत्या कर दी थी। उसे रविवार को हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने मुताबिक दोनों चाणक्यपुरी से ऑटो में बैठे थे, फिर द्वारका सेक्टर 13 के पास विनोद ने चाकू से ऑटो ड्राइवर का गला रेत दिया और दोनों वहां से भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पवन को अरेस्ट किया। फिर पवन से पूछताछ के बाद विनोद को पकड़ा गया। पवन ने बताया की उसे नहीं पता था की विनोद छावला गैंगरेप केस का आरोपी है। 9 फरवरी 2012 को 19 साल की लडकी को कुतुब विहार से अगवा किया गया था।

उसकी गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को हरियाणा के रेवाड़ी जिले में फेंक दिया गया था। 13 फरवरी 2012 को शव को बरामद किया गया था।2014 में निचली अदालत ने सभी 3 आरोपियों को फांसी सुनाई थी। उसी साल हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। लेकिन 7 नवंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने ये कहते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया था कि पुलिस की जांच में कई खामियां है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here