भरवारी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत

500 मीटर दूर तक उड़कर गिरे पटाखा, रैपर और मजदूरों के अंग, मौके पर पहुंचे आईजी और एडीजी।

0

कौशाम्बी: कोखराज थाना इलाके के नगर पालिका भरवारी (Bharwari) में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाका से इलाका दहल गया है। इस घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। कड़ी मशक्कत करते हुए आग को बुझाने में प्रशासन टीम और फायर ब्रिगेड लगी हुई है ।

बतातया जा रहा है कि भरवारी (Bharwari) के शाहिद अली पुत्र सराफत अली और कौसर अली पुत्र सराफत अली दोनो भाई के नाम लाइसेंस था। आतिशबाजी पटाखा फैक्टरी में लगभग 12 बजे के आसपास इतना जोर से विस्फोट हो गया, जिसमे 8 लोगों की मौत और दर्जनो घायल है। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। यह मामला कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर (Bharwari) के खलीलाबाद का है। दो वर्ष पहले भी इसी प्रकार पटाखा कारखाना मे घटना हुई थी। इसी तरह मनौरी बजार में भी कुछ माह पहले पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था लेकिन वहां किसी की मौत नही हुई थी। फिलहाल प्रशासन बचाव एवम राहत कार्य में तेजी से लगा हुआ है।

बता दें कि विस्फोट धमाका इतना तेज हुआ था कि पटाखों के रैपर दूर-दूर तक छिटक कर पड़े हुए थे, वहीं मजदूरों के अंग के चीथड़े दूर तक उड़कर गिरे है। फिलहाल प्रशासन ने कई लोगों को फैक्ट्री से निकाल कर अस्पताल के लिए भर्ती कराया है। वहीं लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत बताई जा रही है। भरवारी के रहने वाले सराफत अली खलीलाबाद पटाखा वाले की यह फैक्ट्री थी जो रिहाईसी इलाके से थोड़ी दूर थी।

इस फैक्टरी में लगभग दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। इसमें पटाखा फैक्ट्री मालिक के भी दो लड़के शाहिद, कौसर काम कर रहे थे जिनकी मौत हो गई है । घटना स्थल पर कौशाम्बी एसपी, मण्डल आईजी और एडीजी प्रयागराज भी पहुंचे है। अभी भी रेस्क्यू करते समय विस्फोट हो रहा है।

मृतक व्यक्ति

शिव नारायण 30 वर्ष, शाहिद अली (मृतक की फैक्ट्री ) 35 वर्ष, राम भवन, रेखा देवी, जनार्दन कुमार, मंगला प्रसाद बताए जा रहे हैं।

घायल व्यक्ति

घायलों में बल्लू (21 साल) अमहा गांव, बबलू, अशोक, दिन्ना, कल्लू , नरेश
कौशरघायल बताए जा रहे है। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। घटनास्थल के हालात और वहां की परिस्थिति को देखते हुये मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here