कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट

0

Kaushambi district: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले (Kaushambi district) में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। विस्फोट में पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह से जमीदोज हो गई है। धमाका इतना तेज था कि आस-पास का पूरा इलाका दहल गया। मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। पटाखा फैक्ट्री के चारो तरफ अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे तक लगातार धमाके होते रहे, लेकिन फायर ब्रेगिड़ की गाड़ियां मौके पर नही पहुंची। जिससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद रेस्क्यू कर 13 लोगो को बाहर निकाला। जिसमे चार लोगों की एडीजी भानु भास्कर ने मौत की पृष्टि की है। जबकि 9 लोगो को गंभीर रूप से घायल बताया है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आस-पास के लोगो का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री में कुल 18 कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि हादसे में फैक्ट्री संचालक सराफत अली की भी मौत हो गई।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी की है। जहाँ रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ है। जिसमे चार लोगों की मौत की पृष्टि की गई है। जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहें है। खबर है कि दो लोग फैक्ट्री में पूरी तरह से जल गए है। मारने वालो में अब तक तीन लोगों की पहचान हुई है। शिव नारायण, बब्लू, अशोक का नाम शामिल है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका अभी तक शव नही मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here