सांसद विनोद सोनकर से नाराज है कौशांबी की जनता

0
MP Vinod Sonkar

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की जनता सांसद विनोद सोनकर (MP Vinod Sonkar) से नाराज है। “हम किसी भी सांसद को वोट नहीं देंगे, यदि कोई वोट मांगने आया तो लाठी डंडा से उसका स्वागत करेंगे।

उक्त बातें नगर पालिका परिषद भरवारी के दरियापुर मझियावा भिखियापुर गांव के लोगों ने कही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे जन प्रतिनिधियों का लाठी डंडों से स्वागत करेंगे। उनके गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। कीचड़ भरे रास्ते में बच्चे स्कूल आते जाते हैं। ऐसे में सांसद विनोद सोनकर से नाराज लोगों में भारी आक्रोश दिखा है।

आने वाले चुनाव में जब दो बार सांसद रह चुके विनोद सोनकर (MP Vinod Sonkar) के बारे में पूछा गया कि यदि फिर वह चुनाव में वोट मांगने आएंगे तो इस बात पर भड़की महिलाएं और पुरुष बोले किसी नेता को घुसने नहीं देंगे। लाठी डंडा और बेलना से मार के ऐसे नेताओं को भगाया जाएगा, जिन्होंने जनता को ठगने का काम किया है। जिले मे धीरे-धीरे सांसद विनोद सोनकर (MP Vinod Sonkar) के खिलाफ बगावत का तेवर बढ़ता जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि नाराज जनता को सांसद कैसे मनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here