सांसद विनोद सोनकर सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला

0
5

Kaushambi News: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो ने न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। बिलावल भुट्टो के गलत बयान के बाद पूरे देश में विरोध का दौर शुरू हो गया है. जगह-जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ बिलावल भुट्टो के पुतले जलाए गए।

यूपी के कौशांबी में भी सांसद विनोद सोनकर और जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर मुख्यालय चौक पर बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका. इस दौरान बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि जिस तरह से बिलावल भुट्टो ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है. यह देश के सपूत और देश की 135 करोड़ जनता का अपमान है। भारतीय इस अपमान को कदापि सहन नहीं कर सकते। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि उनका पुतला न केवल भारत में बल्कि जहां भी भारत के लोग रहते हैं, वहां जलाया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here