अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा , आबकारी जाँच में जुटी पुलिस

25 लाख कीमत की 200 से अधिक पेटिया बरामद

0
48

कौशाम्बी: यूपी के कौशाम्बी जिले में तस्करी कर ले जाई जा रही लाखो रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया है, ट्रक को खोलकर पुलिस लिखापढ़ी कर कार्यवाई में जुटी हुई है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा जीएसटी प्रवर्तन दल प्रयागराज की टीम ने 24 दिसंबर को एक ट्रक पकड़ा और ट्रक चालक से कागजात मांगे लेकिन चालक कागजात नही दिखा सका, जिसके बाद प्रवर्तन दल की टीम ने ट्रक को कोखराज थाना पर खड़ा करा दिया और जांच में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रवर्तन दल की टीम ने ट्रक का ताला तोड़ा तो पूरी ट्रक हरियाणा प्रांत की बनी हुई अंग्रेजी शराब से भरी हुई देखा तो हड़कंप मच गया। ट्रक में अंग्रेजी शराब मिलने के बाद पुलिस की सूचना पर जिले भर की आबकारी विभाग की टीम भी पहुंची और कार्यवाई में जुट गई है।

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की गिनती की तो बड़े बड़े कार्टून में लगभग 220 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है। अंग्रेजी शराब की बरामदगी के बाद पुलिस, आबकारी और जीएसटी टीम के अधिकारी जांच में जुटे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here