Rishabh Pant: हॉस्पिटल मिलने पहुंचे अनिल कपूर ओर अनुपम खेर बोले देश की दुआ साथ है

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।

0
25

30 दिसंबर का दिन ऋषभ पंत के जीवन का सबसे कठिन दिन था। शुक्रवार सुबह भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर में उन्हें काफी चोटें आई हैं। हालांकि उनकी हालत में सुधार हुआ है। ऋषभ पंत को देखने के लिए बॉलीवुड के दो जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर अस्पताल पहुंचे। दोनों स्टार्स ने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है।

अनुपम खेर और अनिल कपूर को जब ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तो वो उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए। अनुपर खेर बताते हैं, ‘जैसे ही हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में हैं, तो हम उन्हें यहां देखने आए। उनकी माताजी से मिले. अब वो पहले से बेहतर हैं. पूरे हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ हैं। वो जल्द ही ठीक होंगे। वो फाइटर हैं।

वहीं अनिल कपूर कहते हैं, ‘वो जोश में हैं। हमें जो-जो फिक्र थी, अब वो बिल्कुल नहीं है। आगे बात करते हुए अनुपम खेर और अनिल कपूर कहते हैं। हमने उन्हें हंसाया थोड़ा सा। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे। अनुपम खेर ने भी ये कहा कि ‘मुझे लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए। हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की।

ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि इंडियन क्रिकेटर जल्द ही ठीक हो जाएंगे। गौरतलब है कि नए साल की शुरूआत से पहले ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। ऋषभ पंत खुद गाड़ी ड्राइव करके अपने होमटाउन के लिए निकले थे। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटे आई हैं, लेकिन फिलहाल वो ठीक बताए जा रहे हैं।

दी ये सलाह

ऋषभ पंत और अनिल कपूर से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर ने सभी को धीरे गाड़ी चलाने की सलाह भी दी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि सभी दुआ करें कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं। अनुपम खेर और अनिल कपूर से ऋषभ पंत का हाल जानने के बाद यकीनन फैंस की टेंशन थोड़ी कम हुई होगी। उम्मीद करते हैं कि ऋषभ पंत जल्द ही ठीक होकर मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here