मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

0
10

Kaushambi News: कौशांबी जिले की सरायअकिल पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में होने वाली मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर सरायअकिल पुलिस ने थाना क्षेत्र के बकोड़ा पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो बाइकों में सवार 6 संदिग्ध दिख रहे लोगों को रोककर उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सभी अभियुक्त मोटरसाइकिल गिरोह के चोर निकले। पुलिस ने जब सभी के साथ कड़ाई से पूछताछ की तो उनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। चोरों ने थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को कबूला किया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ लिखा पढ़ी कर न्यायालय भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की पूरी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here