Farrukhabad: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

0
Farrukhabad

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 24 फरवरी को एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के समय, दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांचवें व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाइक की टक्कर होने के बाद पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और हादसे में घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं एक व्यक्ति ने ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here