Delhi: पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
delhi

राजधानी दिल्ली में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला की गला दबाकर हत्या की गई। महिला की हत्या का आरोप उसके ही पति पर लगा है। महिला के चार बच्चे हैं। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटी है।

जामकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को चांद बाग इलाके से सूचना मिली कि महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान शबनम (35) पत्नी उम्मेद निवासी चांद बाग के रूप में हुई है। उम्मेद और शबनम किराए पर रहते हैं। उनकी शादी को सात साल हो गए थे। उम्मेद बढ़ई का काम करता है।

मंगलवार की देर रात दंपति का आपस में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी उम्मेद ने पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उम्मेद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here