जल्द ही दिल्लीवासियों को मेट्रो की भीड़भाड़ से मिलेगा छुटकारा, जाने क्या होगा नया?

सीएम ने कहा, प्रीमियम बस एग्रीगेटर' योजना को मंजूरी दी है। इसके शुरू होते ही आप अपने स्मार्टफोन से वातानुकूलित (AC) लक्जरी बस में सीट बुक कर सकेंगे।

0

अब दिल्लीवासियों को जल्द ही मेट्रो की भीड़भाड़ से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को एक ‘प्रीमियम बस एग्रीगेटर’ योजना को मंजूरी दी है। इसके शुरू होते ही आप अपने स्मार्टफोन से वातानुकूलित (AC) लक्जरी बस में सीट बुक कर सकेंगे। सीएम केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फाइल को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना के पास भेजा गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, ‘यह योजना उपराज्यपाल द्वारा मंजूरी मिलने के 90 दिनों के भीतर लागू की जाएगी।’ उन्होंने दावा किया कि प्रीमियम बस एग्रीगेटर योजना शुरू करने वाला दिल्ली देश का पहला शहर होगा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा, ‘जब दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हुई तो बहुत से लोगों ने स्कूटर का उपयोग बंद कर दिया और मेट्रो से यात्रा करने लगे, लेकिन जब मेट्रो में भीड़ बढ़ी तो वे फिर अपने वाहनों का उपयोग करने लगे हैं। लोवर मिडिल क्लास के लोग बस में यात्रा करते हैं, लेकिन इस योजना (प्रीमियम बस सेवा) से अपर मिडिल क्लास के लोग भी सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनेंगे।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत लाइसेंस प्राप्त करने वाली कंपनी (एग्रीगेटर्स) को कम से कम नौ सीट वाली वातानुकूलित बसें चलानी होंगी। उन्होंने कहा, ‘बस में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं रहेगी और भुगतान डिजिटल रूप से किया जाएगा। एग्रीगेटर को अपने बेड़े में कम से कम 25 बसें रखनी होंगी। एक जनवरी 2025 से बेड़े में शामिल सभी बसें इलेक्ट्रिक होनी चाहिए।’

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इन बसों के रूट मांग के आधार पर तय किए जाएंगे और संबंधित कंपनी को इस बारे में परिवहन विभाग को सूचित करना होगा। उन्होंने कहा, ‘इनका किराया डायनमिक (उपलब्ध सीटों की संख्या कम होने के साथ ही किराए में वृद्धि) होगा और दिल्ली परिवहन विभाग (डीटीसी) की वातानुकूलित बस के अधिकतम किराये से कम नहीं होगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here