क्या आप गुड़ का रोज़ाना करते इस्तेमाल, फिर तो ये खबर आपके लिए

सर्दी- खांसी, जुकाम में अक्सर कहा जाता है कि गुड़ खा लो इससे आराम मिलेगा।

0

मौसम के बदलाव होने पर लोग कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हो जाते है। ऐसे में मौसम बदलने के कारण खासकर लोगो में खांसी, जुकाम ज्यादा होने लगता है। जहाँ सर्दी- खांसी, जुकाम में अक्सर कहा जाता है कि गुड़ खा लो इससे आराम मिलेगा। आज से ही नहीं दादी-नानी के जमाने से गुड़ को इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स के रूप में देखा जाता है। लोग इसे अजवाइन के साथ लेते हैं।

गुड़ का शरबत पीते हैं, गुड़ की चाय पीते हैं और फिर आप गुड़ को गर्म पानी के साथ कई प्रकार से ले सकते हैं। पर समझने वाली बात ये है कि गुड़ इम्यूनिटी बूस्ट क्यों और कैसे, जानते हैं इसके तमाम उन खास गुणों के बारे में जो हमें बीमारियों से बचा सकते हैं। तो आईये जानते है कितना फ़ायदेमं है हमारे लिए गुड़ खाना।

इम्यूनिटी बूस्टर है गुड़

गुड़ एंटीबैक्टीरियल है, ये टी सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर को मौसमी इंफेक्शन से बचाता है। इससे होता ये है कि आप कई मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं। जैसे अचानक से फ्लू होना। सूखी खांसी और कफ की समस्या में भी गुड़ का सेवन करना कई प्रकार से फायदेमंद है। तो, सर्दियां आ रही हैं तो अपनी डाइट में गुड़ को शामिल कर सकते है।

गुड़ होता लाभदायक

गुड़ की खास बात ये है कि इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। ये आपके शरीर के तमाम अंगों को एनर्जी देता है और मौसमी बदलाव के साथ शरीर को बीमारियों से बचाने में सहायता करता है। इसके अलावा ये शरीर के बाहरी और अंदरूनी तापमान के बीच एक संतुलन बनाने में सहायता करता है, जिससे आप अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण बीमार नहीं पड़ते।

गुड़ एंटी बैतक्टीरियल गुणों से है भरपूर

गुड़ एंटी बैतक्टीरियल गुणों से भरपूर है और शरीर में सूजन को रोकने मे सहायता प्रदान करता है। इस वजह से सर्दी-जुकाम में इसे खाना लाभदायक होता है। इससे गले की खराश समेत कई समस्याओं में कमी आती है। इसके अलावा सिर दर्द और कमजोरी में भी ये मददगार है क्योंकि गुड़ में आयरन है और ये आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक सामन्य जानकारी के लिए है। किसी भी चीज़ का इस्तेमाल करने से पूर्व अपने चिकित्सक की परामर्श अवश्य ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here