Delhi: किडनैप कर मांगी फिरौती, पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया मामला

0
delhi

किडनैप कर फिरौती की मांग करने वाले समूह के मुखिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने 20 मई की शाम को हुए अपहरण और फिरौती मांगने के इस मामले को महज चार घंटे में सुलझा लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक शख्‍स को आरोपी की गिरफ्त से छुड़ाने में सफलता मिली है। अगर पुलिस ने जल्दी से उसे बचाने के लिए कार्रवाई नहीं की होती तो शायद पीड़ित बच नहीं पाता।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके रेपीडो बाइक चलाने वाले शख्स को किडनैप कर उसके परिवार से फिरौती मांगी गई थी। आरोपियों ने किडनैप करने के बाद पीड़ित के परिवार से 2 लाख रुपए की डिमांड की थी और बाइक चालक राज के हाथ पैर बांधकर उसे फ्लाईओवर की कैविटी में छुपा दिया था। आरोपियों ने राज के परिवार को फोन कर रुपए लाने के लिए कहा था।

कश्‍मीरी गेट थाना पुलिस ने इस मामले में बहुत जल्‍द कार्रवाई करते हुए किडनैप हुए बाइक चालक राज को छुड़ा लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी हबीब को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जब बाइक चालक तक पहुंची उसके हाथ-पैर और मुंह को बांध रखा था। इसके बाद पुलिस उसे फौरन अस्‍पताल लेकर पहुंची। अगर कुछ और देर होती तो उसकी जान भी जा सकती थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हबीब के खिलाफ पहले से ही दिल्ली के अलग-अलग थानों में 6 मुकदमे दर्ज है। इस मामले में 2 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पीड़ित बाइक चालक राज नोएडा के सेक्टर 44 का रहने वाला है। सवारी उतारने के बाद कश्मीरी गेट इलाके में खड़ा होकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान बदमाश आए और चाकू दिखाकर किडनैप कर ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here