कौशाम्बी में लोकसभा बूथ स्तरीय अभियान चलाएगी भाजपा

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटती दिखाई पड़ रही है भारतीय जनता पार्टी।

0

कौशाम्बी: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी की सरकार को लगभग 9 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। आगामी 2024 में लोकसभा (Lok Sabha) का चुनाव होना संभव है। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुपचुप तरीके से तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी के केंद्र प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में जिले से लेकर लोकसभा (Lok Sabha) क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र बूथ स्तर तक बैठक करने की तैयारियां शुरू हो गई है।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कौशांबी में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के दिग्गज जुटे हैं। जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला महामंत्री संजय जयसवाल, पूर्व विधायक लाल बहादुर, पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल केसरी सहित तमाम दिग्गजों ने बैठक को संबोधित करते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में आगामी होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बैठक पर चर्चा की गई। वहीं केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों हेतु अभियान चलाए जाने को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। 22,, 23, 24 मई को सभी मंडल अध्यक्षों को मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकाय के चुनाव की सफलता पर भी बैठक में चर्चा की गई है।

सोशल मीडिया, संवाद प्रेस वार्ता, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, व्यापारी वर्ग सम्मेलन, सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन, विकास तीर्थ का अवलोकन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन, बैठक मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा की तैयारी में कार्यकर्ताओं को जुट जाने के लिए निर्देशित किए गए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, गोलू सिंह, वीरेंद्र कुमार फौजी, राजेंद्र कुमार यादव, आशीष केसरवानी, सत्यम केसरवानी, अजय पांडे, धर्मराज मौर्या, दीपचंद दिवाकर, राकेश पांडे, अशोक केसरवानी, जितेंद्र साहू, उमेश केसरवानी, अरविंद द्विवेदी सहित समस्त मंडल अध्यक्ष और जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्यगण बैठक में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here