हापुड़: पेट्रोल पंप पर नकाबपोश गुंडों का आतंक

0

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जनपद से एक घटना सामने आयी है, जहाँ एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश गुंडों का आतंक छाया हुआ है, जहाँ पेट्रोल भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में पेट्रोल कर्मचारी की लात, घूसों और डंडो से पिटायी कर दी गयी।

आपको बता दे कि घटना थाना सिम्भावली के गांव सिखेड़ा स्थित सिद्धबली पेट्रोल पंप की है, जहाँ पेट्रोल पंप पर तैनात एक कर्मचारी की नकाबपोश गुंडों ने लाठी डंडों से पीटाई कर दी। कर्मचारी ग्राहक की बाइक में पेट्रोल भर रहा था तभी बाइक सवार नकाबपोश चार युवकों ने कर्मचारी पर लाठी, डंडे, और लात घूसों से हमला कर दिया। जब पेट्रोल पंप पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी अपने सहकर्मी की सहायता के लिये आये तो अपराधी भाग गए।

पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से तेल डलवाने को लेकर उसका विवाद हुआ था। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गयी है। पुलिस हमलावरों की खोजबीन करने में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here