Rampur: चोरी होने के बाद माँ-बेटी का हुआ बलात्कार

बलात्कार की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला और वह पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंचे।

0

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना सैफनी में एक चोरी की घटना को लेकर एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया था लेकिन बाद में वही व्यक्ति थाने पंहुचा और पुलिस को बताया कि, चोरी के साथ-साथ उसकी पत्नी और बेटी के साथ बलात्कार की घटना भी हुई है। बलात्कार की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला को दी और अशोक कुमार शुक्ला पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंचे।

जहां पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ भी की। बरहाल एसपी के मुताबिक, पहले शाह मोहम्मद नाम का व्यक्ति थाने पर चोरी की सूचना देता है और उसके बाद पत्नी और बेटी के साथ बलात्कार की भी घटना बताता है। यह घटना संदिग्ध लग रही है लेकिन अभी जांच चल रही है और दोनों ही महिलाओं का मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के मुताबिक, बिलारी रोड पर शाम मोहम्मद रहते हैं। उन्होंने सूचना दिया कि, उनके यहां कुछ चोर आ गए और उनके हाथ पैर बांध दिए। बता दे कि, पहले उन्होंने यह सूचना दी की उनके यहाँ से एक मोबाइल फोन और पांच हज़ार रुपये चोरी हुए थे। वही एफआईआर दर्ज के बाद में उन्होंने बताया कि, उनकी पत्नी और सो रही बेटी के साथ बलात्कार हुआ है।

जहाँ यह सुचना मिलने के बाद पुलिस टीम के बीच काफी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि, मोहम्मद शाहब का कहना है कि उस वक्त मैंने जो देखा था बता दिया था उस वक़्त मुझे याद नहीं आया यह चीजें लिखना फिर उन्होंने एक आदमी का नाम भी बताया कि फला आदमी ने बलात्कार किया है। उन्होंने कहा है कि, उनकी पत्नी और बेटी के साथ तीन लोग आए थे और उसने उनके नाम भी बताएं कि उन्होंने बलात्कार किया है। कुछ दिन पहले उनका उन्हीं से झगड़ा भी हुआ था। जहाँ इसी बात के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here